1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress rajeeta kochhar passed away

'मणिकर्णिका' की एक्ट्रेस रजिता कोचर का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | actress rajeeta kochhar passed away

Tv Actress Death
Photo - Instagram
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस रजिता कोचर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। रजिता कोचर कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। वह आखिरी बार कंगना रनौट की फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आई थीं। 

 
बताया जा रहा है कि रजिता कोचर का निधन किडनी फेलियोर की वजह से हुआ। रजिता के निधन की जानकारी उनकी भतीजी नुपुर ने दी है। नुपुर ने टाइम्स इंडिया को बताया कि उन्हें सितंबर, 2021 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस वजह से वह पैरालिसिस से जूझ रही थीं। हालांकि वह ठीक हो रही थीं। 
 
लेकिन मंगलवार 20 दिसंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और पेट में भी दर्द हो रहा था। फौरन हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत 23 दिसंबर को इतनी खराब हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। उसी रात को करीब सवा 10 बजे उनका निधन हो गया।
 
रजिता कोचर ने पिया का घर, कवच- काली शक्तियों से, कहानी घर घर की और तंत्र जैसे कई टीवी शोज में काम किया था। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर आया सामने, एक्ट्रेस ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म