1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the year 2022 was special for allu arjun

साल 2022 अल्लू अर्जुन के लिए रहा खास, महामारी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर किया राज | the year 2022 was special for allu arjun

allu arjun
अल्लू अर्जुन एक ऐसे मेगास्टार है जिन्होंने महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी स्माल और बिग स्क्रीन्स पर राज किया और इस तरह से साल 2022 के मोस्ट सेलिब्रेटेड एक्टर्स में से एक बन गए जिन्हें रोक पाना मुश्किल ही नही नामुमकिन भी हैं।

 
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज़' ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ के साथ एक ऐतिहासिक बेंचमार्क सेट किया, जिसने बॉलीवुड और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी रिलीज को पीछे छोड़ दिया। सुपरस्टार की पैन इंडिया अपील और स्टार पावर ऐसी थी कि अकेले फिल्म के हिंदी वर्जन ने 80 करोड़ से अधिक की कमाई की।
 
यही नहीं, पुष्पा की ओटीटी रिलीज़ ने दर्शकों को और भी ज्यादा उत्साहित किया जो सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से देखने के लिए पहुंचे थे। यह हैरानी की बात नहीं है, खासकर जब से अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर 50 दिनों तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चली, जब बाकी फिल्मों ने दम तोड़ दिया।
 
ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्मफेयर साउथ अवार्ड्स और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में 'बेस्ट अभिनेता' सहित कई सम्मान दिए। उन्होंने पैन-इंडिया फिल्मों की एक नई लहर शुरू करने के लिए 'इंडियन ऑफ द ईयर' भी जीता।
 
'पुष्पा' का फीवर देश भर में छा गया था - उनके लुक्स से लेकर फिल्म के गानों और यहां तक कि उनके आइकोनिक डायलॉग्स तक, अल्लू अर्जुन ने स्क्रीन पर जो कुछ भी किया वह रातोंरात वायरल सनसनी बन गया। इस सब का जादू कुछ ऐसा चला कि न सिर्फ देश की पापुलर हस्तियां जिसमें स्पोर्ट्स स्टार और कुछ बड़ी शख्सियत शामिल थें, ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल को कॉपी किया बल्कि विदेशों में भी उनके गानों और डायलॉग्स पर खूब रील्स बनी। 
 
उनके हिट गाने सामी सामी और श्रीवल्ली न केवल ओवरसीज और सोशल मीडिया पर छाए रहे बल्कि नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान भी इसका जलवा रहा। दीवाली के दौरान पुष्पा में उनके किरदार पर आधारित पटाखे भी आए। उनके फैन्स ने पुष्पा से इंस्पायर्ड भगवान गणेश की मूर्तियां बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।
 
ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि क्यों अल्लू अर्जुन को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया, साथ ही उन्होंने फूड एंड बेवरेज की दिग्गज कंपनी केएफसी के साथ एक प्रभावशाली एंडोर्समेंट डील साइन की, जिसने उनके नाम पर अपने प्रोडक्ट का नाम रखा। 
 
'पुष्पा' के रिलीज़ होने के एक साल बाद, अल्लू अर्जुन की फिल्म का जादू बरकरार रहा। फिल्म को इस महीने की शुरुआत में रूस में प्रीमियर किया गया है। मॉस्को में फिल्म रिलीज होने के बाद, हाल ही में इसका प्रीमियर सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ और इसे रूसी प्रशंसकों से अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली।
 
इस फिल्म का रशियन वर्जन पहले से ही डिजिटल दुनिया में धूम मचा रहा है और देश में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक है, जो अर्जुन की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का गुणगान करती हैं। उन्हें जीक्यू मैगज़ीन द्वारा देश के 'लीडिंग मैन' का ताज भी दिया गया था और उनके सम्मान में हैदराबाद में एक स्पेशल शाम भी आयोजित की गई। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना सही होगा कि अल्लू अर्जुन अपने आप में एक युग हैं।
 
जैसा कि इस वर्ष पुष्पा 2 की घोषणा की गई थी, मेगास्टार के प्रशंसकों में एक अलग ही जोश देखने मिल रहा है क्योंकि वे अल्लू अर्जुन को प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका दोहराते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। ये फिल्म 2023 में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की गारंटी है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
साजिद खान पर फिर लगा गंभीर आरोप, मराठी एक्ट्रेस बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...