तुनिशा शर्मा का अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, शाम को होगा अंतिम संस्कार
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते दिन शूटिंग सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। तुनिशा सुसाइड केस में पुलिस ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड एक्टर शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शिजान के खिलाफ तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
तुनिशा शर्मा के अचानक निधन से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। देर रात तुनिशा का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि तुनिशा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जल्द ही एक्ट्रेस का शव उनके परिवार को सौप दिया जाएगा।
खबरों के अनुसार तुनिशा के शव को मीरा रोड लाया जाएगा, यहां शाम 4 से 4:30 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें