गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sheezan khan arrested in tunisha sharma sucide case
Written By
Last Modified: रविवार, 25 दिसंबर 2022 (08:31 IST)

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने मेकअप रूम में दी जान, कोस्टार शीजान खान गिरफ्तार

tunisha sharma
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने अली बाबा दास्ताने काबुल की शूटिंग के दौरान मेकअप रूप में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मात्र 20 वर्ष की थीं। पुलिस ने इस मामले में उनके कोस्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया है।
 
तुनिशा की मौत से टीवी जगत में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
 
तुनिशा ने बतौर बाल कलाकार धारावाहिक महाराणा प्रताप के जरिये अपना करियर शुरू किया। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट में राजकुमारी अहिंकारा की भूमिका में भी नजर आईं। फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बचपन की भूमिका का अभिनय किया था। वे दबंग 3 में भी नजर आई थीं।
 
कौन है शीजान खान : तुनिशा और शीजान ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ में साथ काम कर रहे थे। शो में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही थी। टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘जोधा अकबर’ में अकबर के बचपन का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी बेटी के सुसाइड का जिम्मेदार बताया है। तुनिशा की मां का दावा है कि उनकी बेटी शीजान से काफी परेशान चल रही थीं। उसी के चलते तुनिशा ने अपनी जान देने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें
तुनिशा शर्मा का अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, शाम को होगा अंतिम संस्कार