सम्बंधित जानकारी
- तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटर को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत
- Odisha: पुरी अग्निकांड में मारी गई लड़की का हुआ अंतिम संस्कार, एम्स में ली थी अंतिम सांस
- मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब
- प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश
- UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर
उफनती नदी को पार कर रहा था, तेज बहाव में बहा अधिकारी
Meghalaya news in hindi : मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में गनोल नदी पार करने की कोशिश के दौरान एक अधिकारी नदी की तेज धारा में बह गए। पुलिस ने बताया कि मेघालय कृषि विभाग में कार्यरत अधिकारी अपने परिवार के साथ पिकनिक पर गए थे।
उसने बताया कि लापता अधिकारी की पहचान तेसेंग एम. संगमा के रूप में हुई है, जो दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के अंपाती में तैनात थे और तुरा के अराइमाइल पुलिस थाना क्षेत्र में डोलमपोंग के पास स्टाफ क्वार्टर में रहते थे।
अधिकारियों ने बताया कि तेसेंग अपने परिवार के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गनोल नदी के पास स्थित सेला वारी गए थे। यह घटना उस दौरान हुई जब वह नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। पिछली रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर थी। अधिकारी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह नदी के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।
उन्होंने बताया कि स्थानीय तैराकों और स्वयंसेवकों के साथ-साथ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की खोज और बचाव टीम को तुरंत तैनात कर दिया गया। रविवार शाम तक प्रयास करने के बावजूद वे अधिकारी का पता नहीं लगा पाए।
पश्चिमी गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने कहा कि खराब दृश्यता होने के कारण शाम करीब साढ़े सात बजे तलाशी अभियान बंद कर दिया गया, हालांकि सोमवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया।
मेघालय में शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण गारो हिल्स क्षेत्र की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिसमें सेला वारी की गनोल नदी भी शामिल है।
edited by : Nrapendra Gupta
