तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटर को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत
Delhi accident news : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को दुर्घटना की सूचना मिली। जांच अधिकारी फिलहाल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। अस्पताल से मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जानकारी शेयर की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक और वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
edited by : Nrapendra Gupta