1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis hits back at Raj Thackeray

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis hits back at Raj Thackeray
Devendra Fadnavis hits back at Raj Thackeray : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नहीं है, बल्कि इसके तहत शहरी नक्सलियों की तरह काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री को नए पारित कानून के तहत अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, अगर आप शहरी नक्सली की तरह काम करेंगे, तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
राज्य विधानमंडल के हालिया मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक-2024 पारित किया गया था, जिसका मकसद शहरी नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवादी संगठनों की गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना है। इस विधेयक में दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना और सात साल तक की जेल की सजा जैसे कड़े प्रावधान हैं।
नागरिक समाज समूहों और विपक्षी दलों ने इसकी कड़ी आलोचना की है। विपक्षी दल इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर असहमति को दबाने का एक हथियार मानते हैं। शनिवार को बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कानून प्रदर्शनकारियों या सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ नहीं है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री को नए पारित कानून के तहत अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, अगर आप शहरी नक्सली की तरह काम करेंगे, तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक : आदित्य ठाकरे