• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 pilgrims killed in vehicle accident in Tamil Nadu
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (10:29 IST)

तमिलनाडु में वाहन खाई में गिरा, हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौत

तमिलनाडु में वाहन खाई में गिरा, हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौत - 8 pilgrims killed in vehicle accident in Tamil Nadu
थेनी (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के थेनी में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम 8 यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी के.वी. मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा 2 घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्रिसमस से पहले स्नो बॉम्ब साइक्लोन, आधा अमेरिका परेशान, हजारों उड़ानें रद्द