सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करेगा अमेरिका, ट्रंप ने किया बड़ी डील का एलान
- भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्यों निराश हैं डोनाल्ड ट्रंप?
- Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में
- ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त
- क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान
बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश
F-35 crash : अमेरिकी नौसेना का एफ-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास क्रैश हो गया। यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 'रफ रेडर्स' से जुड़ा था।
नौसेना के बयान के अनुसार, पायलट ने समय रहते अपनी जान बचा ली, फिलहाल वो सुरक्षित है और खतरे से भी बाहर है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
US Navy का F-35 Fighter Jet California के सेंट्रल हिस्से में स्थित नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास Crash हो गया। पायलट समय पर सुरक्षित बाहर निकल गया। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की अभी जांच की जा रही है।#California #F35 #Fighterjet #crash #BreakingNews #viralvideo pic.twitter.com/2YLv7eRqKk
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 31, 2025
एफ-35 अमेरिका का आजमाया हुआ स्टील्थ फाइटर जेट है। हाल ही में इजराइल ने ईरान पर हमला करने के लिए एफ35 का इस्तेमाल किया था। ज्यादातर नाटो देश एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट ही इस्तेमाल करते हैं।
लॉकहीड मार्टिन द्वारा अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए विकसित F-35 दुनिया के सबसे उन्नत और बहुमुखी लड़ाकू विमानों में से एक है। ये लड़ाकू विमान अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। यह किसी विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन को या अपने टारगेट पर अचूक वार कर सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
