1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tamil actor srikanth passes away at 82

साउथ एक्टर श्रीकांत का निधन, रजनीकांत ने जताया दुख

South Actor
साउथ‍ फिल्मों के मशहूर एक्टर श्रीकांत का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। श्रीकांत ने साल 1965 में जे जयललिता के साथ फिल्म ‘वेन्निरा अदई’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

 
श्रीकांत के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रजनीकांत ने श्रीकांत के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है।
 
रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
श्रीकांत ने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सिर्फ नायक ही नहीं बल्कि खलनायक के रोल भी फिल्मों में निभाया। 
 
श्रीकांत को एक ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जो एक नायक की भूमिका से नहीं चिपके रहते थे और इसके बजाय उन्हें जो भी भूमिकाएं दी जाती थीं, उन्होंने सभी निभाई। उन्होंने नायक, खलनायक, हास्य अभिनेता की भूमिका निभाई और चरित्र भूमिकाओं में भी अभिनय किया।
 
अगला लेख
'गो गोवा गॉन' के लिए सैफ अली खान ने नहीं ली थी फीस, यह है वजह