शुक्रवार, 24 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sardar Udham Singh considered Bhagat Singh as his Guru, kept a photo of his role model in his wallet
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (16:16 IST)

सरदार उधम सिंह ने भगत सिंह को माना था अपना गुरु; पर्स में रखते थे अपने रोल मॉडल की फोटो

अमेज़न प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर को सरदार उधम रिलीज़ होने वाली है। यह एक फिल्म है जो 21 साल से अधिक समय से निर्माता के दिमाग में थी, उसे आखिरकार दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। यह फिल्म भारत के बहादुर सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। 
 
हाल ही में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। भारत ने बहुत सारे महान योद्धाओं, सेनानियों और नेताओं को देखा है। भगत सिंह भारत के सम्मानित और महान  स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया है। उनके ऐसे ही एक शिष्य सरदार उधम सिंह थे। 
 
सरदार उधम पर भगत सिंह का प्रभाव इतना अधिक था कि वे उन्हें एक गुरु, एक संरक्षक मानते थे। यहां तक ​​कि अपने बटुए में उनकी तस्वीर भी रखते थे। 
 
निर्माताओं ने फिल्म को बेहतर बनाने और उधम सिंह की कहानी को सभी तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
 
उधम सिंह एक वीर और देशभक्त व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की ब्रिटिश अधीनता के खिलाफ निस्वार्थ और साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में बेरहमी से मारे गए अपने प्यारे भाइयों के जीवन का बदला लेने के लिए सरदार उधम के अडिग मिशन पर केंद्रित है। 
 
शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित, रोनी लाहिरी और शील कुमार द्वारा निर्मित, फिल्म में विक्की कौशल के साथ शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू और क्रिस्टी एवर्टन मुख्य भूमिका में हैं और अमोल पाराशर एक विशेष भूमिका में हैं। भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 16 अक्टूबर से इस दशहरे पर सरदार उधम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सरदार उधम की कहानी