साउथ के दिग्गज एक्टर-निर्देशक मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | south actor director manobala passes away at 69
Photo credit : Twitter
मनोबला के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के सालिग्रामम में एलवी प्रसाद रोड स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। मनोबला के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए मनोबला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मनोबला अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 1970 के दशक की शुरुआत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मनोबला भारतीराजा की 1979 की फिल्म पुथिया वरपुगल के साथ को-डायरेक्टर बने थे। उन्होंने तमिल के साथ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। मनोबला ने अपने करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

