1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. met gala 2023 priyanka chopra wore a 204 cr diamond necklace

मेट गाला 2023 में छाईं प्रियंका चोपड़ा, गले में इतने करोड़ का नेकलेस पहन की शिरकत

Met Gala 2023
Photo credit : Instagram
  • प्रियंका ने पहना था डिजाइनर वैलेंटिनो का थाई-हाई स्लिट गाउन
  • एक्ट्रेस ने गले में पहना था 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस
  • नेकलेस की कीमत बताई जा रही है 204 करोड़ रुपए
priyanka chopra diamond necklace : फैशन इवेंट मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने भी शिरकत की। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आईं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने प्रियंका की तरफ खींचा वह था उनके गले में कीमती नेकलेस। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत गाउन के साथ गले में गले में डायमंड का नेकलेस पहना था। खबरों के अनुसार प्रियंका के इस नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड लगा था और इसे बुलगारी ने डिजाइन किया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के इस नेकलेस की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्वीट के अनसार इस नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी कि 204 करोड़ रुपए है। दावा किया जा रहा है कि इस कीमती नेकलेस को इवेंट के बाद नीलाम कर दिया जाएगा। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट में मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। इस गाउन में प्रियंका की एंट्री को सबसे जोरदार तालियां मिलीं। इस साल यह इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट का फिल्म 'द केरल स्टोरी' संबंधी याचिकाओं पर विचार से इंकार, हाई कोर्ट जाने को कहा