1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. seema khan changes her name on instagram after divorce from sohail

सोहेल खान से अलग होने से पहले सीमा खान ने उठाया यह कदम

seema khan changes her name on instagram after divorce from sohail
बॉलीवुड एक्‍टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने बीते दिनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। कुछ समय पहले, सीमा ने खुद को सिंगल बताया था, और अब उन्होंने अपने पति सोहेल का सरनेम भी अपने नाम से हटा दिया है।

 
सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर 'सीमा किरण सजदेह' कर लिया है। सोहेल से शादी से पहले सीमा का यही नाम था। सीमा के इस फैसले से साफ है कि वह खुद को खान परिवार से अलग कर चुकी हैं।

सोहेल खान ने साल 1998 में परिवार के खिलाफ जाकर सीमा संग शादी की थी। कपल के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। शादी के 24 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों को 13 मई 2022 को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था और तभी उनके तलाक लेने की खबर सामने आई थी।
 
अगला लेख
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन के खिलाफ दायर हुई याचिका, जानिए क्या है मामला?