सम्बंधित जानकारी
- क्या कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरों से सलमान खान हैं परेशान?
- यह वीडियो देख फैन ने कहा सलमान खान बन सकते हैं बेस्ट फादर
- Kaithi Remake: सलमान खान या रितिक रोशन नहीं, बल्कि ये एक्टर निभाएगा लीड रोल!
- दिशा पाटनी के बॉडीगार्ड ने की फोटोग्राफर से बदतमीजी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- सिख पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे सलमान खान
सलमान खान की फिल्म 'राधे' का इस दिन टीज़र आएगा सामने
सलमान खान की पिछली फिल्में, भारत और दबंग 3, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और अब सलमान अपनी अगली फिल्म में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।
इस ईद पर उनकी राधे रिलीज होगी जिसका मुकाबला अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और हॉलीवुड मूवी फास्ट एंड फ्यूरियस से हैं। सलमान जानते हैं कि मुकाबला कठिन है इसलिए वे राधे को लेकर माहौल बनाना चाहते हैं।
सलमान चाहते हैं कि फिल्म का टीज़र लगभग दो महीने पहले रिलीज हो जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने प्रभुदेवा से टीज़र बनाने के लिए कहा है।
प्रभुदेवा इस समय तेज गति से 'राधे' की शूटिंग कर रहे हैं। सुबह और दोपहर में वे शूटिंग करते हैं और फिर शाम में एडिटिंग का काम देखते हैं। उन्होंने सलमान को कहा है कि वे टीज़र जल्दी ही तैयार कर देंगे।
सलमान चाहते हैं कि होली का फायदा उठाया जाए। वे होली पर फिल्म राधे का टीज़र जारी करना चाहते हैं। इससे होली से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता पैदा होगी।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सलमान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।
