1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan koffee with karan season 9 virginity question funny reply

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। जब भी भाईजान किसी चैट शो या इंटरव्यू में शिरकत करते हैं, तो उनकी बातें पल भर में सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। एक बार फिर सलमान खान अपने इसी अंदाज की वजह से सुमारियों में छाए हुए हैं। 
 
करण जौहर के चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन शुरू होने जा रहा है, और इस बार शो की शुरुआत खुद सलमान खान करने वाले हैं। हाल ही में सामने आए इस शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 'कॉफी ‍विद करण सीजन 9' के पहले एपिसोड़ में सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर शामिल हुए हैं। 
 
करण जौहर का पुराना और तीखा सवाल
'कॉफी विद करण' अपने होस्ट करण जौहर के तीखे और निजी जिंदगी से जुड़े बेबाक सवालों के लिए जाना जाता है। शो के नए प्रोमो में करण जौहर ने एक बार फिर सलमान खान से वही पुराना सवाल पूछ लिया, जिस पर पहले भी खूब चर्चा हो चुकी है। करण ने भाईजान से सीधा सवाल किया कि क्या वह आज भी वर्जिन हैं? 
 
इस तीखे और निजी सवाल पर सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने बिना किसी झिझक के बेहद मजाकिया अंदाज में करण जौहर को जवाब दिया, "कंट्रोल यार, भाई। कंट्रोल।" सलमान के इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
 
इससे पहले करण ने यही सवाल साल 2013 में 'कॉफी विद करण' के सीजन 4 के दौरान पूछा था, जिस पर सलमान खान के जवाब ने विवाद खड़ा कर दिया था। 
 
बदले हुए और शांत अंदाज में नजर आए भाईजान
प्रोमो में सिर्फ मस्ती-मजाक ही नहीं, बल्कि सलमान खान के बदले हुए स्वभाव की भी झलक देखने को मिली। करण जौहर ने बातचीत के दौरान जिक्र किया कि सलमान खान अब पहले से काफी अलग और शांत नजर आ रहे हैं। इस बात का जवाब देते हुए भाईजान ने कहा कि उन्होंने दूसरों को जो भी सलाह दी है, अब वक्त आ गया है कि वह खुद भी उस पर पूरी तरह अमल करें। 
 
शो के इस प्रोमो में सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पपराजी कल्चर पर भी खुलकर बात हुई। बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि जिसने भी अपने फोन में उनका वीडियो बनाया है, अगर वह उन्हें कहीं मिल गया... हालांकि, मेकर्स ने इस वाक्य को अधूरा छोड़ दिया है ताकि दर्शकों के बीच सस्पेंस बना रहे। सलमान खान का यह अंदाज इस बात की गवाही देता है कि वह आज भी अपने गुस्से और मजाकिया मिजाज का परफेक्ट बैलेंस बनाए रखना अच्छी तरह जानते हैं।
 
दर्शकों में बढ़ा रोमांच
वर्ष 2004 से शुरू हुआ 'कॉफी विद करण' हमेशा से बॉलीवुड की अंदरूनी खबरों, गॉसिप्स और मजेदार रैपिड-फायर राउंड्स के लिए दर्शकों की पहली पसंद रहा है। शो के इस आखिरी सीजन की शुरुआत सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ होना मेकर्स का एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू