1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn drishyam 3 box office collection day 12 worldwide crosses 500 crore

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

Drishyam 3 box office collection
अजय देवगन का विजय सलगांवकर वाला अवतार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहा है। थ्रिलर फ्रैंचाइजी की तीसरी और अंतिम किस्त 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने रिलीज के महज 12वें दिन दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
 
दूसरे सोमवार को हुई मामूली गिरावट के बाद फिल्म ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को शानदार वापसी की और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका दिया। सोमवार को जहां फिल्म का बिजनेस घटकर 6.00 करोड़ रह गया था, वहीं मंगलवार को इसमें 41.7% की भारी बढ़त दर्ज की गई। 14,846 शो के जरिए फिल्म ने भारत में 12वें दिन 8.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

बॉक्स ऑफिस आंकड़े

  • भारत में कुल नेट कलेक्शन: 323.50 करोड़ रुपए
  • भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन: 387.80 करोड़ रुपए 
  • ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन: 114.00 करोड़ रुपए 
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 501.80 करोड़ रुपए
 

पहले हफ्ते से ही कायम है दबदबा

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरी 'दृश्यम 3' ने 62.00 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। पहले वीकेंड पर ही शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61.00 करोड़ रुपए बटोरकर फिल्म ने साफ कर दिया था कि इसे रोकना मुमकिन नहीं होगा। पहले सप्ताह में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 245.50 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा छू लिया था।
 
दूसरे वीकेंड में भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा, जहां शुक्रवार को 14.50 करोड़, शनिवार को 26.50 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ रुपए का बिजनेस दर्ज हुआ।
 

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने दी बधाई

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की शुरुआत करने वाले मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी इस सफलता पर खुशी जताई है। मेकर्स द्वारा जारी एक विशेष वीडियो में मोहनलाल ने अजय देवगन और उनकी टीम की जमकर तारीफ की। मोहनलाल ने कहा, मैंने 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' देखी और जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा सफर का शानदार अंत किया है, उससे मैं बेहद प्रभावित हूं। अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी स्टारकास्ट को इस बेहतरीन काम के लिए बधाई। 
 
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज और इशिता दत्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी का कसाव और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी ही वजह है कि फिल्म लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म