शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rasha thadani singing debut with laikey laikaa moive song chaap tilak
Last Modified: बुधवार, 21 जनवरी 2026 (13:14 IST)

एक्टिंग के बाद राशा थडानी ने किया सिंगिंन डेब्यू, 'लाइकी लाइका' के गाने 'छाप तिलक' को दी आवाज

Rasha Thadani singing debut
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपनी मां की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। राशा ने पिछले सेाल फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फिल्म में 'उई अम्मा' गाने में राशा ने अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया। 
 
राशा थडानी अब जल्द ही फिल्म 'लाइकी लाइका' में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें राशा एक्टर अभय वर्मा संग लिपलॉक करती नजर आई थीं। राशा थडानी इस फिल्म से सिंगिंग डेब्यू भी करने जा रही हैं। 
 
राशा ने फिल्म के गाने 'छाप तिलक' को अपनी आवाज दी है। यह एक सोलफुल और भावनात्मक ट्रैक है, जिसमें राशा की आवाज को खास तौर पर सराहा जा रहा है। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी म्यूज़िक वीडियो में राशा को स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए देखा जा सकता है। 
 
'लाइकी लाइका' एक दमदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में राशा और अभय वर्मा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। वहीं इसे राघव गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही है। 
ये भी पढ़ें
राघव जुयाल से समारा तिजोरी तक, 2026 में ये नए एक्टर्स मचाएंगे पर्दे पर धमाल