1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pushpa director Sukumar liked dhurandhar praised Ranveer Singhs leadership
Last Modified: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (11:24 IST)

पुष्पा निर्देशक सुकुमार को पसंद आई 'धुरंधर', रणवीर सिंह की लीडरशिप को सराहा

film Dhurandhar
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शकों और क्रिटिक्स के साथ ही सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह के काम को भी काफी सराहा जा रहा है। पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने भी रणवीर सिंह की तारीफ करने वालों की लंबी लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। 
 
सुकमुमार ने रणवीर सिंह की लीडरशिप और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस की खुलकर तारीफ की है। एक खास शाउटआउट में सुकुमार ने लिखा, पूरी Durandhar टीम को बधाई। मजबूत विज़न के लिए निर्देशक @adityadharfilms को सलाम, और सामने से लीड करने के लिए @ranveersingh को खास तौर पर बधाई।
 
उन्होंने लिखा, अक्षय खन्ना, @actormaddy, @duttsanjay, @rampal72 समेत पूरी कास्ट ने शानदार काम किया है। पूरी टीम को आगे भी लगातार सफलता और सराहना मिलती रहे!”
 
रणवीर सिंह के बारे में उन्होंने जो बात कही, वह उनकी हालिया फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में कई लोगों की सोच को ही दर्शाती है। धुरंधर में हम्ज़ा के किरदार में रणवीर सिंह की अदाकारी ने फिल्ममेकर्स, समीक्षकों और दर्शकों सभी का दिल जीत लिया है। 
यह रोल संयम, भावनाओं की समझ और भीतर की मजबूती मांगता है, जिसे रणवीर बहुत सादगी और साफ तरीके से निभाते हैं। बिना ज्यादा शोर या ओवरड्रामा के, वह अपनी शांत लेकिन असरदार मौजूदगी से पूरी फिल्म को संभालते हैं और हर सीन में आगे रहकर कहानी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं।
 
रणवीर सिंह की इस परफॉर्मेंस की सबसे ज़्यादा चर्चा उनकी आंखों को लेकर हो रही है। धुरंधर के कई अहम पलों में उनकी नज़र ही दुख, गुस्सा, हौसला और कमजोरी सब कुछ बयां कर देती है, बिना एक शब्द बोले। इंडस्ट्री के लोग और समीक्षक भी मानते हैं कि उनकी आंखें ही फिल्म की भावनात्मक ताकत बन जाती हैं, जिससे दर्शक किरदार का दर्द और सफर महसूस कर पाते हैं। 
 
यह तारीफ सिर्फ फैंस तक सीमित नहीं है। बड़े-बड़े फिल्ममेकर और साथी कलाकार भी मान रहे हैं कि रणवीर ने हमज़ा के किरदार के लिए जिस तरह मेहनत की, तैयारी की और खुद को पूरी तरह उसमें डुबो दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। कई लोगों का कहना है कि धुरंधर में रणवीर की यह सबसे सधी हुई और समझदारी से की गई परफॉर्मेंस में से एक है। इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में क्यों गिने जाते हैं।
 
सुकुमार बी की यह बात ऐसे वक्त पर आई है, जब रणवीर सिंह एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रहे हैं और दूसरी तरफ अपनी एक्टिंग के लिए हर तरफ से तारीफ बटोर रहे हैं। धुरंधर के साथ रणवीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असली स्टार वही होता है, जो अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म को आगे ले जाए। और यह साफ है कि फिल्म इंडस्ट्री भी अब इसे खुले दिल से मान रही है।
ये भी पढ़ें
केजीएफ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, 4 साल के बेटे की लिफ्ट में फंसकर मौत, पवन कल्याण ने जताया दुख