Candy Shop गाने को लेकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स ने सिंगर के डांस मूव्स को बताया अश्लील
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपने गानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ का गाना 'कैंडी शॉप' हाल ही में रिलीज हुआ है। लेकिन इस गाने की वजह से नेहा कक्कड़ ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
इस गाने के लिरिक्स पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। साथ ही नेहा कक्कड़ के सिजलिंग डांस मूव्स की भी काफी आलोचना की जा रही है। इस गाने में नेहा के जो स्टेप्स हैं उन्हें अश्लील बताया जा रहा है। कई यूजर्स इस गाने को देश की संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'नेहा का स्टैंडर्ड दिन पर दिन गिरता जा रहा हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'इससे अच्छे लिरिक्स तो ढिंचैक पूजा के होते हैं।' एक अन्य ने खिला, 'ये नेहा धाकड़ क्या करना चाहती हैं। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही हैं।'
बता दें कि 'कैंडी शॉप' गाने को नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ साथ में मिलकर लेकर आए हैं। उन्होंने ही इस गाने को गाया और डांस भी किया है। गाने के लिरिक्स टोनी कक्कड़ के हैं।