1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nidhhi Agerwal gets mobbed at The Raja Saab event video goes viral
Last Modified: गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (11:20 IST)

'द राजा साब' के प्रमोशन इवेंट में निधि अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की, भीड़ के बीच बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस

Nidhhi Agerwal manhandled
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साब' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निधि भीड़ के बीच बुरी तरह फंसी नजर आ रही हैं। यह वाक्या फिल्म के गाने 'सहना सहना' के लॉन्च इवेंट के दौरान हैदराबाद में हुआ। 
 
दरअसल, इस इवेंट से लौटते वक्त भीड़ ने निधि अग्रवाल को घेर लिया। देखते हुए देखते भीड़ बेकाबु हो गई और धक्का-मुक्की मच गई। एक्ट्रेस बड़ी मुश्किल से जान बचाकर अपनी कार तक पहुचीं। इसके बाद आयोजकों ने तत्काल सुरक्षा कवच बनाकर निधि को वहां से बाहर निकाला। 
 
इस वाक्ये के दौरान निधि अग्रवाल काफी घबराई हुई नजर आईं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फैंस को लिमिट पता होनी चाहिए। ये स्वीकार किए जाने वाला बर्ताव नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'फैन लव के नाम पर किसी को भी इनसिक्योर महसूस नहीं करना चाहिए।' 
 
बता दें कि निधि अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'मुन्ना माइकल' से की थी। बाद में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रुख कर लिया। वह कई हिट साउथ फिल्मों में नजर आईं। निधि जल्द ही प्रभास के साथ 'द राजा साब' में दिखेंगी। 
 
ये भी पढ़ें
कुमार सानू पर एक्स वाइफ ने लगाए थे कई गंभीर आरोप, अब सिंगर ने ठोका मानहानि का केस, मांगा 30 लाख मुआवजा