1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra share her hot bikini photo on instagram

बिकिनी पहन पुल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

Priyanka Chopra
Photo : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। इन दिनों ये कपल इटली के टस्कनी में रोमांटिक समय बिता रहा है। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।


हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट कलर की बिकिनी पहने पूल के पास नजर आ रही है।
Photo : Instagram
बिकिनी में प्रियंका के इस हॉट अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाथ में ड्रिंक लिए प्रियंका ने पूल में आग लगाई है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपनी इन हॉट तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, Best use of a vacation. The hubby taking pictures.
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा अपनी इन्हीं हॉट अदाओं और स्टाइल के बलबूते पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। हाल में ही उन्हें हॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट मिले हैं।

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। लंबे समय से फैंस को प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म का इंतजार है।
अगला लेख
सांसद बनते ही बढ़े सनी देओल के भाव, फीस सुन फिल्म मेकर्स ने पीछे खींचे हाथ!