1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nick jonas share romantic dance video with priyanka chopra

इटली में निक जोनास संग छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो

Nick Jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास संग इटली में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की और अपनी अलग-अलग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों के इटली में कुकिंग क्लासेज लेते हुए वीडियो सामने आए थे।


अब निक जोनस ने रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वक्त दोनों टस्कनी में हैं। वीडियो में ढलते सूरज को देखते हुए प्रियंका-निक डांस कर रहे हैं। सामने पहाड़ों पर ढलता सूरज और इटालियन गाने पर कोजी होते कपल का ये अंदाज सभी को रोमांटिक गोल्स दे रहा है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'विया देल अमोर...और दूसरे शब्दों में प्यार के अलग बोल।' इस वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर के शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं निक ने लेमन कलर की शर्ट पहनी है। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताने से शर्माते नहीं हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में घूमते या लंच और डिनर पर जाते देखा जाता है। साथ में एक भी पल बिताने के मौके को ना छोड़ने वाले निक और प्रियंका ने जो जोनस और सोफी टर्नर की पेरिस में हुई शादी के बाद अपनी छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया था। ये दोनों कुछ समय तक फ्रांस में थे और अब इटली में साथ रोमांटिक समय बिता रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाली हैं। वहीं जल्द ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी दिखाई देंगी।
अगला लेख
उल्टी करके प्रेस कैसे करूं : ठहाका मारकर हंस पड़ेंगे यह चुटकुला पढ़कर