1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny deol hikes his fees after electing mp claims report

सांसद बनते ही बढ़े सनी देओल के भाव, फीस सुन फिल्म मेकर्स ने पीछे खींचे हाथ!

Sunny Deol
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल लोकसभा चुनाव 2019 में गुरदासपुर सीट से जीत दर्ज ही है। अब सांसद बनने के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कारण सनी देओल को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ा है।


खबरों के अनुसार सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'फतेह सिंह' के लिए 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रहे थे। सनी की ये फीस मेकर्स के बजट में फिट नहीं बैठ रही थी। ऐसे में सनी देओल की जगह किसी साउथ के एक्टर को फिल्म में शामिल किया जाएगा। 
 
रिपोर्टस के मुताबिक फिल्‍म के एक बड़े हिस्‍से की शूटिंग लंदन में होनी है। वहां के कास्‍ट एंड क्रू मेंबर्स के साथ-साथ बड़ी तादाद में लोकल कलाकारों की भी कास्टिंग होनी है। फिल्‍म के लिए हैवी वीएफएक्‍स की भी प्लानिंग है। लिहाजा मेकिंग के खर्च में फीस से हटकर बाकी डिपार्टमेंट पर 15 से 18 करोड़ रुपए का खर्च तय है।

ऐसे में सिर्फ सनी देओल को ही 5 करोड़ रुपए की फीस देने से फिल्म का बजट काफी बढ़ सकता था। ऐसे में मेकर्स ने तय किया कि फतेह सिंह किसी और एक्टर के साथ बनाएंगे।

इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के जरिए सनी और राजकुमार संतोषी 23 साल बाद साथ काम करने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म देशभक्ति से जुड़ी होगी। फिल्म की कहानी विदेश खासकर लंदन में माइग्रेट करने वाले युवाओं पर आधारित होगी। इसके अलावा फिल्म में अलगाववादी संगठनों की गतिविधियों को भी दिखाया जाने वाला है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नायक पंजाब से लंदन आता है। लंदन में आकर वह बम डिफ्यूज करने वाले दस्ते में काम करने लगता है। सनी देओल आखिरी बार फिल्म यमला पगला दीवाना के तीसरे पार्ट में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
अगला लेख
दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर बनेंगे भाई-बहन, यह एक्टर होगा दोनों का लव इंटरेस्ट!