Priyanka Chopra Nick Jonas and Malti visit Ayodhyas Ram Mandir
रामलला मंदिर से प्रियंका चोपड़ा के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे
Priyanka Chopra arrives in Ayodhya : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ भारत में हैं। प्रियंका हाल ही में ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुई थीं। अब वह अपने पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करनें अयोध्या पहुंची हैं।
रामलला मंदिर से प्रियंका चोपड़ा के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की गोद में उनकी बेटी मालती हैं। वहीं निक जोनास भी ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं।
अयोध्या ने पूरे परिवार ने माथे पर राम के नाम का टीका भी लगवाया और गले में भगवा दुपट्टा भी पहना। प्रियंका ने रामलला के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फैंस की भारी भीड़ मंदिर में मौजूद थी। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पति निक जोनास संग अमेरिका शिफ्ट हो गई है। विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी संस्कृति नहीं भूली हैं। वह अमेरिका में भी हर त्यौहार धूम-धाम से मनाती हैं।

