1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south star suriya movie kanguva teaser out

साउथ स्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा का टीजर रिलीज, बॉबी देओल का दिखा खतरनाक रूप

51 सेकंड के इस टीजर में सिर्फ एक्शन और एडवेंचर सीन्स देखने को मिल रहे

Kanguva Movie Teaser
Kanguva Movie Teaser: साउथ सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कंगुवा' का टीजर हो गया है। इस फिल्ममें बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं। 51 सेकंड के इस टीजर में सिर्फ एक्शन और एडवेंचर सीन्स देखने को मिल रहे हैं। 
 
फिल्म के टीजर में बॉबी देओल के खतरनाक लुक की भी झलक देखने को मिल रही है, जो विलेन का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में सूर्या और बॉबी देओल के बीच जंग देखने को मिल रही है। 
 
फिल्म की बात करें तो मेकर्स ने 'आदना आर्ट स्टूडियोज' में डबिंग सेशन शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर सूर्या ने फिल्म में अपने हिस्से के लिए डबिंग शुरू की है। निर्माताओं का मकसद किसी भी पहलू से समझौता किए बिना, दर्शकों के लिए एक वर्ल्ड क्लास सिनेमाई अनुभव लाना है। 
 
'कंगुवा' की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होगे। यह फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में 3डी में रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पिता ने ही खोली एल्विश यादव की पोल, लग्जरी कारों और दुबई में घर की बताई हकीकत!