गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam pandey premanand maharaj ashram simple look viral video
Last Modified: बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (12:53 IST)

बोल्ड इमेज छोड़ भक्ति में डूबीं पूनम पांडे, प्रेमानंद महाराज से मिलकर छलक पड़ी आंखें

Poonam Pandey
एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अक्सर अपने बेबाद और अतरंगी अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर भी तहलका मचा देती हैं। लेकिन इस बार पूनम पांडे का एक बिल्कुल नया और अनूठा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
हाल ही में पूनम पांडे उत्तर प्रदेश के वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, जहां उनकी भक्ति और सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडियापर पूनम पांडे की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
 
पूनम पांडे वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम सत्संग के दौरान महाराज जी के वचनों को सुनकर काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगती पूनम का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
प्रेमानंद महाराज के आश्रम के साथ-साथ पूनम ने बांके बिहारी मंदिर में भी दर्शन किए और प्रार्थना की। इस दौरान वे पारंपरिक सलवार-सूट और बिना मेकअप के बेहद साधारण लुक में नजर आईं। उनके चेहरे पर होली का गुलाल भी लगा हुआ था, जो उनके भक्ति में डूबे होने का प्रमाण दे रहा था।
 
लोकमत टाइम्स से बात करते हुए पूनम ने बताया कि प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग के दौरान उनका एक सवाल महाराज जी के लिए चुना गया था। हालांकि, महाराज जी के स्वास्थ्य कारणों से उन्हें जवाब नहीं मिल पाया। लेकिन पूनम ने कहा कि उन्हें कोई निराशा नहीं है, क्योंकि वहां की उपस्थिति ही उनके लिए काफी थी।
 
पूनम पांडे को सबसे ज्यादा लोकप्रियता रियलिटी शो 'लॉक अप' से मिली थी। इसके अलावा वे कई फिल्मों और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। पूनम अपनी मौत की झूठी अफवाह उड़ाकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। 
ये भी पढ़ें
‘भारंगम' का समापन: शून्य से शुरू हुआ सफर, अब वैश्विक शिखर पर