उदयपुर में शाही शादी के बीच रश्मिका को याद आया अपना पहला किस, Vijay Deverakonda–Rashmika Mandanna की प्री-वेडिंग शुरू
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फैंस के लिए ये हफ्ता किसी फेयरीटेल से कम नहीं होने वाला, लंबे समय से चर्चा में चल रही Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की खबर अब हकीकत बन चुकी है। उदयपुर के शाही माहौल में दोनों की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं और 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक, शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में बसे लग्जरी प्रॉपर्टी ITC Mementoes में होगी। यह जगह इतनी प्राइवेट है कि यहां तक पहुंचना भी आम लोगों के लिए आसान नहीं। 117 प्राइवेट विला, नदी और झील से घिरा एस्टेट, और अपना हेलिपैड, मतलब शादी पूरी तरह रॉयल लेकिन बेहद सीक्रेट!
Kiss सीन वाला इंटरव्यू फिर हुआ वायरल
जैसे ही शादी की खबर कन्फर्म हुई, इंटरनेट पर पुराने वीडियो और तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल होने लगे। खासकर Rashmika का वह इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने फिल्म Geetha Govindam में Vijay के साथ अपने पहले ऑनस्क्रीन किस सीन के बारे में खुलकर बात की थी।
Rashmika ने कहा था कि उनके लिए किस बहुत पर्सनल और इंटिमेट चीज है। सेट पर 200 लोगों की मौजूदगी में ऐसा सीन देना उनके लिए शॉकिंग था। उन्होंने यह भी बताया कि Vijay भी उतने ही नर्वस थे जितनी वो। दोनों समझ नहीं पा रहे थे कि सीन को कैसे निभाया जाए, लेकिन किरदार की जरूरत थी, इसलिए करना पड़ा।
फिल्म में दोनों शादीशुदा कपल बने थे, इसलिए सीन कहानी का हिस्सा था। यही वो फिल्म थी जिसने VIROSH की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को घर-घर में फेमस कर दिया। इसके बाद Dear Comrade में भी दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया।
बेहद प्राइवेट होगी शादी
हालांकि कपल ने वेन्यू या तैयारियों की ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन जानकारी के मुताबिक 24 से 26 फरवरी के बीच सभी रस्में होंगी। गेस्ट लिस्ट बेहद छोटी रखी गई है, करीब 100 खास लोग ही शामिल होंगे। बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी की उम्मीद कम है, लेकिन तेलंगाना के कुछ राजनेता और चुनिंदा फिल्म डायरेक्टर्स जरूर मेहमान बन सकते हैं।
रविवार को दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में फैंस को प्यार भरा मैसेज देते हुए लिखा कि “आपने हमें नाम दिया VIROSH और हम हमेशा आपके प्यार के आभारी रहेंगे।”
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को हैदराबाद स्थित Vijay के घर पर दोनों की सगाई बेहद प्राइवेट अंदाज में हुई थी। अब फैंस को इंतजार है उस पल का जब ऑनस्क्रीन रोमांस रियल लाइफ शादी में बदल जाएगा।
उदयपुर की वादियों में जब शहनाई बजेगी, तो यकीन मानिए इंटरनेट पर सिर्फ एक ही नाम ट्रेंड करेगा… VIROSH