1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pooja batra hot photos viral on social media

Pooja Batra ने हॉट अंदाज से फिर मचाया तहलका, हॉट तस्वीरें वायरल

Pooja Batra
90 के दशक की बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा बत्रा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को अपडेट करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं, जिसकी वजह से पूजा भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

 
हाल ही में पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह संग अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में पूजा अपने पति नवाब के साथ बिकिनी पहने हॉट पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।
 
ब्लैक बिकिनी पहने पूजा बत्रा अपनी टोन्ड और फिट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके कैप्शन में पूजा ने लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज शाह। ये तस्वीर हम दोनों के साथ में पहले फोटोशूट से है।'
 
पूजा बत्रा ने नवाब शाह से 4 जुलाई को अपने करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। नवाब ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूजा ही मेरी पहली पसंद थी। हम दोनों का टेस्ट काफी मिलता जुलता है। दोनों को ही लिखना-पढ़ना पसंद है। शादी के बाद से दोनों की कई हॉट तस्वीरें सामने आई है।
 
बता दें, पूजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में तमिल फिल्म से की थी उसके बाद उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कदम फिल्म विश्वविधाता से रखा, इसके बाद वह कई फिल्मों में दिखाई दीं। पूजा इन दिनों अपने पति और परिवार संग हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
 
अगला लेख
Indian Idol 12 : क्या पवनदीप-अरुणिता के बीच सच में है प्यार? आदित्य नारायण ने बताया सच