1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. luv sinha recalls his father shatrughan sinha struggle days

खाने के नहीं थे पैसे, मीलों पैदल चलकर जाते थे शत्रुघ्न सिन्हा, पिता के संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए लव सिन्हा

Shatrughan Sinha Struggle Days
luv sinha recalls father struggle days: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। हाल ही शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पापा के स्ट्रगल के बारे में बताया है। लव सिन्हा ने बताया कि पापा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मुश्किल भरे दिन देखने पड़े।
 
सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लव सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न के स्ट्रगल के दिन याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, कई बार ऐसा भी होता था कि जब पापा को खाने और बस में सफर करने में से कोई एक चीज चुननी पड़ती थी। या तो वह मीटिंग के लिए बस से सफर करके जाएं या फिर खाना खा लें। कई बार पैसे बचाने के लिए पापा को मीलों पैदल चलकर जाना पड़ता था। और कई बार पैसे बचाने के लिए वह भूखे रह जाते थे।
 
लव सिन्हा ने बताया कि उनके पापा ने फिल्मों में करियर बनाने के लिए घर छोड़ दिया था, और पटना से मुंबई आ गए थे। जब पापा सफल हो गए, तो उन्होंने देखा कि हमारा छोटा सा घर भी लोगों से भरा रहता था। और जब उनकी फिल्में चलना बंद हो गईं, तो साथ में कोई भी नहीं था। कोई भी घर पर नहीं आता था। मैंने पापा को गिरते और उठते हुए देखा है।
 
लव सिन्हा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में फिल्म 'सदियां' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'पल्टन' में नजर आए। लव सिन्हा जल्द ही 'गदर 2' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
One Piece gear 5 जल्द होने वाला है रिलीज, यहां से देखें पूरा एपिसोड