सम्बंधित जानकारी
- फैट टू फिट हुए फरदीन खान, जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हुई वायरल
- बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं शनाया कपूर, करण जौहर ने किया डेब्यू फिल्म का ऐलान
- रणवीर सिंह संग रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी, निर्देशक शंकर की फिल्म में हुई एंट्री!
- दिग्गज फिल्ममेकर सागर सरहदी का निधन, कई हिट फिल्मों की लिखी थी स्क्रिप्ट
- जाह्नवी कपूर से फैन ने की Kiss की डिमांड, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
क्या प्रभास की 'आदिपुरुष' में काजोल भी आएंगी नजर?
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं।
बीते दिनों इस फिल्म में कृति सेनन और सनी सिंह की भी एंट्री हुई है। कृति फिल्म में सीता का और सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं। अब ताजा खबरों की माने तो प्रभास की इस मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।
खबरों के अनुसार 'आदिपुरुष' में काजोल भी नजर आने वाली हैं। वह इसमें एक अहम भूमिका निभा सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास ने अपनी इस फिल्म के लिए काजोल के नाम की सिफारिश की है। हालांकि अभी फिल्म में काजोल की भूमिका से पर्दा नहीं हटा है, लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती है तो काजोल के आने से फिल्म को काफी फायदा हो सकता है।
प्रभास हमेशा से ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैन रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म राधे श्याम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री को जगह दी थी और अब कालोज को इस फिल्म का हिस्सा बनाने जा रहे हैं। प्रभास काजोल के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक खुद काजोल ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत हैं जिन्होंने पिछली बार 'तान्हाजी' जैसी हिट फिल्म दी थी। 'आदिपुरुष' में ऐसे VFX का इस्तेमाल किया गया है जो दर्शकों ने अब तक किसी भी भारतीय फिल्म में नहीं देखे होंगे। इसमें 8,000 VFX शॉट्स होंगे। 3-डी फॉर्मेट पर बन रही यह फिल्म पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
