रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shanaya kapoor to make debut in bollywood with karan johar film
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 मार्च 2021 (13:43 IST)

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं शनाया कपूर, करण जौहर ने किया डेब्यू फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं शनाया कपूर, करण जौहर ने किया डेब्यू फिल्म का ऐलान - shanaya kapoor to make debut in bollywood with karan johar film
बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स दमदार डेब्यू कर चुके हैं। वहीं कुछ जल्द ही करने जा रहे हैं। अब संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कई स्टारकिड्स की तरह शनाया को भी फिल्ममेकर करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं।
 
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनाया के डेब्यू की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'DCA स्कॉड में स्वागत है शनाया कपूर। ये एक मजेदार सफर होगा, जो जुलाई में आपकी पहली धर्मा मूवीज के साथ शुरू होगा।'
 
शनाया ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर करण को शुक्रिया कहा। इस वीडियो में शनाया के कई अंदाज देखे जा सकते हैं। शनाया ने लिखा, 'सबसे अच्छी खबर के साथ उठी। अपनी पहली फिल्म की शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हूं।

शनाया को भले ही इस फिल्म से लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन बॉलीवुड में काम करना वो पहले ही शुरू कर चुकी हैं। शनाया अपनी कजिन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया 21 साल की हैं।
 
शनाया बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फोटोशूट आए दिन वायरल होते रहते हैं।
 
कपूर खानदान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालों में अब शनाया का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, हर्षवर्धन कपूर फिल्मों में अपनी सफल शुरुआत कर चुके हैं।  
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनाया के डेब्यू की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'DCA स्कॉड में स्वागत है शनाया कपूर। ये एक मजेदार सफर होगा, जो जुलाई में आपकी पहली धर्मा मूवीज के साथ शुरू होगा।'
 
शनाया ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर करण को शुक्रिया कहा। इस वीडियो में शनाया के कई अंदाज देखे जा सकते हैं। शनाया ने लिखा, 'सबसे अच्छी खबर के साथ उठी। अपनी पहली फिल्म की शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हूं।'