सम्बंधित जानकारी
- अहान पांडे-अनीत पड्डा के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सैयारा को मिला यह सर्टिफिकेट
- रवि किशन को जान से मारना चाहते थे पिता, 17 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर
- ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
- फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार
- एक्शन-कॉमेडी फिल्म में दिखेगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड झन्नाटेदार अवतार, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
'हैरी पॉटर' एक्ट्रेस एमा वॉटसन की ड्राइविंग पर 6 महीने का बैन, लाखों का जुर्माना भी लगा
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस एमा वॉटसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 'हैरी पॉटर' सीरीज में हरमाइनी ग्रेंजर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एमा पर छह महीने के लिए ड्राइविंग पर बैन लगाया गया है। एक्ट्रेस पर यूके के शहर ऑक्सफोर्ड के अंदर हाई स्पीड में गाड़ी चलाने का आरोप है।
एमा वॉटसन के लाइसेंस पर पहले से ही काफी पॉइंट्स थे, जिसके कारण इंग्लैंड के वायकोम्ब स्थित हाई वायकोम्ब मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनेक खिलाफ ये फैसला सुनाया। एमा वॉटसन पर 1,044 पाउंड (1.20 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एमा वॉटसन 31 जुलाई 2024 को ऑक्सफोर्ड के अंदर 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाले जोन में 38 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ऑडी कार चलाते पकड़ी गई थीं। क्राइम के समय एमा के ड्राइविंग लाइसेंस पर पहले से ही नौ पेनल्टी पॉइंट थे। पॉइंट्स जमा होने के कारण, उन्हें ड्राइविंग से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
कथित तौर पर एमा पांच मिनट की अदालती सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में दंड की पुष्टि कर दी गई। एमा के वकील ने कोर्ट को बताया कि वो अब एक स्टूडेंट हैं और अपने ऊपर लगे जुर्माने को भी भर सकती हैं। हालांकि एमा ने खुद पर लगे बैन पर कोई सफाई नहीं दी है।
एमा ने हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में हरमाइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाकर ग्लोबली पॉपुलैरिटी हासिल की है। वह महज 10 साल की थीं जब पहली 'हैरी पॉटर' फिल्म रिलीज हुई थी।
