सम्बंधित जानकारी
- ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की 'खाली पीली' का नया पोस्टर आया सामने
- 'बेहद 2' के सेट पर हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान शिविन नारंग का हाथ फ्रैक्चर
- न्यू ईयर पार्टी में एक साथ दिखे अनुष्का-विराट, सैफ-करीना और वरुण धवन-नताशा दलाल, तस्वीर हुई वायरल
- अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ निभाएंगी यह किरदार, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा
- अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान सहित इन स्टार्स की फिल्मों पर 2020 में रहेगी नजर
कौन हैं हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्तांकोविक, क्लिक कर जानिए
Photo : Instagram
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने 2020 के पहले दिन इस खबर से धमाका कर दिया कि वे नताशा स्तांकोविक के साथ रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं उन्होंने बोट में नताशा को रिंग पहना कर सगाई भी कर ली।
इसके पहले भी हार्दिक के नाम कई लड़कियों से जुड़े जिनमें नताशा भी थीं, लेकिन किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया कि नताशा को लेकर हार्दिक इतने सीरियस हैं।
Photo : Instagram
खूबसूरत नताशा का बॉलीवुड से कनेक्शन हैं। वे एक डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' कर चुकी हैं। बिग बॉस के सीज़न आठ में हिस्सा ले चुकी हैं। बादशाह के साथ 'डीजे वाले बाबू' गाना काफी फेमस हो चुका है। कुछ विज्ञापन भी कर चुकी हैं। नच बलिए नामक डांस शो कर चुकी हैं।
इसके अलावा एक्शन जैक्सन, फुकरे रिटर्न्स, फ्राई डे, लुप्त, ज़ीरो जैसी फिल्मों में छोटे रोल में नजर आ चुकी हैं। ज्यादातर फिल्मों में उन पर गाने फिल्माए गए हैं।
Photo : Instagram
उनके नाम से पता चल ही जाता हैं कि वे भारतीय नहीं हैं। वे सर्बिया की रहने वाली हैं। 2012 में वे भारत आई थीं और तब से वे यहां पर जो काम मिल रहा है वे कर रही हैं।
Photo : Instagram
4 मार्च 1992 को जन्मी नताशा ने बैले नृत्य सीखा है और फिर सर्बिया में मॉडलिंग शुरू की। रोमानिया में कला एवं छायांकन में उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा पूरी की।
