सोशल मीडिया पर उड़ी निशिकांत कामत के निधन की अफवाह, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर निर्देशक के वेंटिलेटर पर होने की दी जानकारी
बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत को लेकर एक अफवाह सामने आई कि उनका निधन हो गया है। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे हैं, पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के AIG अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Requesting all the respected Media Houses who reported on #NishikantKamat to put out a clarification please. https://t.co/NPuaccKBac
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 17, 2020
रितेश देशमुख ने एक ट्वीट के जरिए निशिकांत कामत के वेंटिलेटर पर होने की जानकारी दी है। रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जिंदा हैं और लगातार लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करे।'
निशिकांत के निधन की खबर तब फैल गई जब राइटर- डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने ट्वीट करके बताया कि वो इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने लिखा कि निशिकांत उनके पहले जज थे जिन्होंने उन्हें बेस्ट एक्टर और राइटर का अवॉर्ड दिया था। वो हमारी फिल्म सनक को डायरेक्ट करने वाले थे। जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आने वाले थे। दुख की बात है फिल्म नहीं बन पाई। हम हमेशा आपको मिस करेंगें।
Just spoke to someone who is with Nishikant in the hospital right now. He hasn’t passed away yet. Yes he is v critical and fighting life and death. But he is still alive https://t.co/h6D8fLA6N8
— Milap (@zmilap) August 17, 2020
लेकिन अपने इस ट्वीट के बाद मिलाप ने तुरंत माफी मांग ली। एक अन्य ट्वीट करके उन्होंने भी निशिकांत के गंभीर होने की जानकारी दी।
निशिकांत कामत ने बॉलीवुड में अजय देवगन, तब्बू की सुपरहिट 'दृश्यम' और इरफान खान की 'मदारी' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की 2 फिल्में 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' का भी डायरेक्शन किया था। निर्देशन के अलावा वह कई फिल्मों में अभिनय करते हुए भी दिख चुके हैं।
