1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bipasha basu reveals her daughter devi face shears cute photos

बिपाशा बसु ने दुनिया को दिखाया अपनी प्यारी बेटी देवी का चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यार | bipasha basu reveals her daughter devi face shears cute photos

bipasha basu
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बिपाशा फैंस के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, हालांकि उन्होंने कभी अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस अक्सर बिपाशा से उनकी प्यारी सी बेटी का चेहरा दिखाने की फरमाइश करते रहते थे। अब एक्ट्रेस ने देवी का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। 

 
बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी बेटी देवी का चेहरा सबके सामने रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में देवी बेहद क्यूट दिख रही हैं। वह मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं।
 
बिपाशा की बेटी देवी पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर लिखा है, 'डैडीज प्रिंसेस' और इसे मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए देवी के माता-पिता ने लिखा, 'हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।'
 
फैंस और सेलेब्स देवी की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया, 'गॉड ब्लेस।', वहीं मलाइका अरोरा ने लिखा, 'Omggg, god bless little devi' 
 
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। अगस्त 2022 में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हनुमान जयंती पर 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर आया सामने, पवनपुत्र के किरदार में नजर आया यह एक्टर