1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiccha sudeep will campaign for bjp in karnataka elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे किच्चा सुदीप | kiccha sudeep will campaign for bjp in karnataka elections

Kiccha Sudeep
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की राजनीति में एंट्री करने की खबरें सामने आने लगी है। बताया जा रहा था कि किच्चा सुदीप भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सीएम बसवराज बोम्मई 5 अप्रैल को एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। जिसमें उनके साथ किच्चा सुदीप भी मौजूद रह सकते हैं। 

 
अब किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही निर्माता मंजू के लिए टिकट मांग रहे हैं। किच्चा सुदीप कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 
 
किच्चा सुदीप ने भाजपा के लिए कैंपेन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, बीजेपी ने कठिन समय में मेरा साथ दिया था, मैं अब उनका समर्थन करूंगा। मैं केवल भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, चुनाव नहीं लड़ूंगा। वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनकी पार्टी का समर्थन करने आए हैं। वह जिस भी पार्टी में हों, उनका समर्थन करेंगे। मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं।
 
बता दें कि किच्चा सुदीप साउथ के साथ बॉलीवुड का भी लोकप्रिय चेहरा है। उन्‍होंने फिल्‍म 'फूंक' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। वह सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में विलेन के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा किच्चा कई और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'आदिपुरुष' के पोस्टर में बिना जनेऊ दिखे राम, सीता की मांग में नहीं है सिंदूर, मचा बवाल, मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज