रविवार, 24 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ahead of karnataka assembly elections kiccha sudeep to join bjp
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (11:34 IST)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले किच्चा सुदीप की राजनीति में एंट्री! भाजपा में हो सकते हैं शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हाल ही में हुआ है। इसी के साथ साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की राजनीति में एंट्री करने की खबरें सामने आने लगी है। खबरों के अनुसार किच्चा सुदीप 5 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा कि सीएम बसवराज बोम्मई दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। जिसमें उनके साथ किच्चा सुदीप भी मौजूद रह सकते हैं।
 
 
खबरों के अनुसार भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए कई कन्नड़ सुपरस्टारों से संपर्क कर रही हैं। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने किच्चा सुदीप से भी बात की है। किच्चा को पार्टी में शामिल होने की पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि किच्‍चा सुदीप भाजपा की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में भी शामिल होंगे।
 
किच्‍चा सुदीप साउथ के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों का भी लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्‍होंने फिल्‍म 'फूंक' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। वह सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में विलेन के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा किच्चा कई और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
तापसी पन्नू को हुए इंडस्ट्री में 10 साल पूरे, आउटसाइडर से बनीं बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस