1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kim sharma broke up with leander paes

किम शर्मा और लिएंडर पेस के रिश्ते में आई खटास, हुआ ब्रेकअप! | kim sharma broke up with leander paes

Kim Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा भले ही लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। किम ने 2021 में भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर साथ में टाअम स्पेंड करते हुए अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। ऐसी भी खबरें आ रही थी कि किम शर्मा और लिएंडर पेस जल्द ही शादी कर सकते हैं।

 
अब लगता है कि किम शर्मा और लिएंडर पेस के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। खबरें आ रही है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद से दोनों ब्रेकअप को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय से लिएंडर और किम के बीच कमिटमेंट को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
 
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच दूरियां आ गई हैं। जिसकी वजह से अब दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो सकता है। दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबरों ने तब तुल पकड़ा जब किम और लिएंडर ने अपने रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।
 
हाल ही में किम शर्मा को लिएंडर पेस के बिना ही एक्ट्रेस अलाना पांडे की शादी में भी स्पॉट किया गया था। लिएंडर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब किसी किसी इवेंट में उनके बिना ही पहुंची थीं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है।
 
बता दें कि किम शर्मा लव लाइफ कभी ठीक नहीं रही हैं। किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी की थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं लिएंडर पेस से पहले किम का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ काफी समय तक जुड़ा था। इतना ही नहीं किम भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बैजू मंगेशकर लेकर आए संत कबीर की रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति 'मन मस्त कबीरा'