सम्बंधित जानकारी
- जया प्रदा को अपनी पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने रुपए
- जब नानी के घर एडल्ट फिल्म देखते हुए पकड़े गए थे विक्रांत मेसी, वॉशरूम की लाइन में मिला था पहला एक्टिंग ऑफर
- 'इंडियन आइडल 13' के विनर बने ऋषि सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार और इतने लाख रुपए प्राइम मनी
- जाह्नवी कपूर को पसंद है समंदर किनारे वेकेशन मनाना, देखिए एक्ट्रेस के 10 हॉट बिकिनी लुक
- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने साड़ी पहन लगाया हॉटनेस का तड़का
सालों बाद एक फ्रेम में नजर आए सलमान खान और ऐश्वर्या राय, फैंस हुए खुश | salman khan aishwarya rai click in single frame after 24 years
'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंट' का शुभारंम हाल ही में मुंबई में हुआ हैं। तीन दिन तक चले 'एनएमएसीसी' लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। इसके अलावा कई हॉलीवुड सेलेब्स भी इस इवेंट में शामिल हुई। एनएमएसीसी लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस लॉन्च इवेंट से एक तस्वीर टॉक ऑफ द टाउन बन गई है।
दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में 24 साल बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान, शाहरुख खान नीता अंबानी, टिम हॉलैंड और जेंडाया एक फ्रेम में पोज देते दिख रहे हैं। वहीं इस तस्वीर के एक कोने में ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।
हालांकि ऐश्वर्या राय तस्वीर में अपोजिट साइड में देख रही हैं। ऐश्वर्या का चेहरा उनके बालों से कवर है लेकिन आराध्या का चेहरा तस्वीर में साफ दिख रहा है। सलमान और ऐश्वर्या को भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वे सालों बाद एक फ्रेम में साथ क्लिक हो गए हैं।
सलमाान और ऐश्वर्या के फैंस सालों बाद दोनों को एक फ्रेम मे देखकर खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान-ऐश्वर्या एक फ्रेम में।'
बता दें कि एक समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की खबरें इंडस्ट्री में छाई रहती थी। बताया जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हुए भी थे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
