भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने साड़ी पहन लगाया हॉटनेस का तड़का | bhojpuri actress monalisa hot photos in saree
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट अदाओं से फैंस के दिलो की धड़कन बढ़ा देती हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने मरून कलर की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। साड़ी के साथ मोनालिसा डीप नेक ब्लाउज पहन अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही हैं।
कर्ली बाल, ग्लोसी मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक के साथ मोनालिसा ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इसके साथ मोनालिसा ने पर्पल स्टोन की ज्वेलरी और व्हाइट स्टोन का ब्रेसलेट और अंगूठी भी पहनी है।
साड़ी पहने मोनालिसा एक से बढ़कर एक हॉट पोज देती दिख रही हैं। फैंस को मोनालिसा का साड़ी में यह बोल्ड अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल 'बेकाबू' में छाई हुई हैं।
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' से की थी। वह तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।

