बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'भोला' ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू अहम किरदार में है। फिल्म को पहले दिन रामनवमी की छुट्टी का ज्यादा फायदा नहीं मिला था। फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो उम्मीद से कम था।
'भोला' के कलेक्शन में दूसरे दिन भी कमी देखने को मिली फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब भोला का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
अजय देवगन की 'भोला' को शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले शनिवार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने शनिवार को 12.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म का तीन दिनों में टोटल कलेक्शन 30.70 हो गया है।
फिल्म 'भोला' का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराव राव अहम किरदार में हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर और इजाफा देखने को मिल सकता है। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें