सम्बंधित जानकारी
- बैजू मंगेशकर लेकर आए संत कबीर की रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति 'मन मस्त कबीरा'
- किम शर्मा और लिएंडर पेस के रिश्ते में आई खटास, हुआ ब्रेकअप!
- ईशान खट्टर के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट, नेटफ्लिक्स की सीरीज में निकोल किडमैन के साथ आएंगे नजर
- 'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'येंतम्मा' का टीजर रिलीज, दिखेगा सलमान खान का लुंगी अवतार
- इब्राहिम अली खान संग रिलेशनशिप की खबरों पर पलक तिवारी बोलीं- प्यार का कोई पैमाना नहीं...
वॉर 2 में होंगे रितिक रोशन, ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी करेंगे निर्देशन | Hrithik Roshan starrer War2 confirmed Ayan Mukerji will be director
रितिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'वॉर' को माना जाता है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस मूवी में रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। वाणी कपूर ने हीरोइन का छोटा-सा किरदार निभाया था।
खबर है कि यश राज फिल्म्स अब 'वॉर 2' बनाने जा रही है। ये वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म होगी। इसमें 'टाइगर 3' के बाद की घटनाओं को दिखाया जाएगा। सलमान खान अभिनीत टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज होगी।
वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था, लेकिन 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी निर्देशित करेंगे। अयान की पिछले वर्ष ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
गौरतलब है कि अयान मुखर्जी ने अब तक रणबीर कपूर को लेकर ही फिल्में बनाई हैं। वे रणबीर को लेकर 'वेक अप सिड', ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' बना चुके हैं। पहली बार वे किसी और हीरो को निर्देशित करेंगे।
