सम्बंधित जानकारी
- भूलभुलैया2 बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है अच्छी शुरुआत, उत्साह बढ़ाने वाली है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
- विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम
- जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धराशायी, पहले वीकेंड में सिर्फ इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन
- पति से अलग होने के बाद राखी सावंत को दोबारा हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड संग शेयर किया वीडियो
- यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद स्थगित हुआ आइफा अवॉर्ड 2022, अब इस महीने होगा समारोह
भारती सिंह के कमेंट से सिख समुदाय नाराज, हो सकती है शिकायत
कॉमेडियन अक्सर लोगों को हंसाने के चक्कर में ऐसी बात कह जाते हैं कि लोग नाराज हो जाते हैं और कॉमेडियन मुश्किल में फंस जाता है। टीवी पर नजर आने वाली भारती सिंह मुश्किल में हैं और किसी तरह से विवाद से बच निकलने का रास्ता ढूंढ रही हैं।
क्या है मामला?
भारती के शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बतौर गेस्ट आईं। मजाक-मजाक में भारती ने जैस्मिन से कहा कि दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का स्वाद आता है। मेरी दोस्त जिनकी हाल ही में शादी हुई वे पूरा दिन दाढ़ी-मूंछ से जुएं निकालती हैं।
कौन हुए नाराज?
भारती सिंह ने तो लोगों को हंसाने का जोक मारा था, लेकिन उनके इस कमेंट का जोरदार विरोध हो रहा है। एक सिख संगठन तो भारती सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मूड में हैं। उनका कहना है कि भारती सिंह की टिप्पणी से सिख समुदाय गुस्से में हैं। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
भारती ने मांगी माफी
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारती सिंह ने सिख समुदाय से माफी मांगी है, लेकिन इससे लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है। वे ट्रोल भी हो रही हैं। फिलहाल तो भारती सिंह परेशानियों से घिरी हैं।
