1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. avengers endgame indian box office day 2 collection

कैसा रहा 'अवेंजर्स एंडगेम' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन?

Avangers Endgame
अवेंजर्स एंडगेम ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। 26 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत मं रिलीज के दूसरे दिन करीब 51.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।


अवेंजर्स एंडगेम ने भारत से पहले दिन 53.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जो भारत में रिलीज होने वाली किसी हॉलीवुड फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन में सबसे ज्यादा है। यह फिल्म दो दिन में 100 करोड़ के पार हो गई है। इस फिल्म ने भारत में अब तक 104.50 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर लिया है। 
 
माना जा रहा है कि यह फिल्म रविवार को और भी ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। अवेंजर्स एंडगेम पहले वीकेंड में 150 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अब तक इस रिकॉर्ड को किसी भी हिंदी फिल्म ने नहीं बनाया है।
 
अवेंजर्स एंडगेम भारत के अलावा दुनियाभर में भी जबरदस्त बिजनेस करने में सफल हो रही है। फिल्म ने यूके से लेकर चाइना तक के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अगला लेख
जानिए नई सरकार से क्या चाहते हैं टीवी कलाकार