1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ask srk session Fans asked Shahrukh Khan about his kurta collection

शाहरुख खान से फैंस ने मांगा उनका कुर्ता कलेक्शन, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब | Ask srk session Fans asked Shahrukh Khan about his kurta collection

Ask SRK Session
Ask SRK Session: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'डंकी ड्रॉप 2 निकले थे कभी हम घर से' रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब शाहरुख ने फैंस के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन रखा।
 
इस दौरान शाहरुख खान ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। देखिए शाहरुख खान और फैंस के बीच मजेदार बातचीत।
 
सवाल - आप इस पोजिशन पर भी इतने विनम्र कैसे हो? 
जवाब - इस धरती पर जन्में हैं इसी धरती पर मरना है। इसलिए बेहदर है कि अपने पैर हमेशा जमीन पर रखें.. और कड़ी मेहनत करें।
 
सवाल - सर पठान 11 बार देख लिया, जवान 13 बार देख लिया। डंकी कितनी बार देखूं?
जवाब - इसे जितनी बार आप हंसना और मुस्कुराना चाहते हैं उतनी बार देखें।
 
सवाल - डंकी के लिए कुछ निष्क्रिय लोगों को कैसे कन्वेंस करें? ट्रेलर भी नहीं ला रहे आप, बीवी अभी भी इंटरेस्टेड नही है।
जवाब - कोई बात नहीं बीवी है। फिल्म में इंटरेस्टेड नहीं है तो कोई बात नहीं। जब तक वह आपमें रुचि रखती है तब तक यह महत्वपूर्ण है।
 
सवाल - आपके घर के बारे में बताओं कुछ?
जवाब - मेरा घर वहां होता है जहां मेरा दिल होता है। मेरे अपने होते हैं। घर वह है जहां दिल है।
 
सवाल - मम्मी पापा को डंकी पसंद आएगी ना?
जवाब - बेहद पसंद आएगी। उम्मीद है कि वे कहेंगे कि इस तरह की और फिल्में क्यों नहीं बनाई जा रही हैं।
 
सवाल - आप बकरी है या शेर?
जवाब - अभी में डंकी हूं।
 
सवाल - आपकों दिल्ली की याद आती है क्या? अपने बचपन के बारे में बताए?
जवाब - मैं तो अभी भी बच्चा हूं। मेरा बचपन बहुत प्यारा था मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आती है।
 
सवाल - मैं अपनी 4 पत्नियों, 24 बच्चों और 50 पड़ोसियों को डंकी देखने की इजाजत नहीं दूंग। इतना नुकसान झेल पाओगे।
जवाब - भाई तू वैसे ही इतना बिजी रहता होगा कहा मिलेगा टाइम कुछ भी और करने का। कृपया अपने बच्चों और पत्नियों के साथ समय बिताएं.. बच्चों के साथ खेलें और पत्नियों को फिल्म दिखाने ले जाएं।।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जाकिर खान करने जा रहे कमबैक, प्राइम वीडियो ने किया स्टैंड-अप स्पेशल 'मन पसंद' का ऐलान