• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor starrer animal worldwide box office collection day 1
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (14:28 IST)

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी 'एनिमल', पहले दिन वर्ल्डवाइड इतना किया कलेक्शन

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी 'एनिमल', पहले दिन वर्ल्डवाइड इतना किया कलेक्शन | ranbir kapoor starrer animal worldwide box office collection day 1
Animal Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। रणबीर के खूंखार अवतार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशक में बनी 'एनिमल' को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 
'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 'एनिमल' ने ओपनिंग डे के लिए 33.97 करोड के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से पठान (31.26 करोड़), टाइगर 3 (22.48 करोड़) और गदर 2 (17.60 करोड़) का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग के पहले दिन साथ 61 रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं 'एनिमल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 
 
'एनिमल' रणबीर कपूर के सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई है। इससे पहले रणबीर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र और संजू शामिल थी। 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन 36 करोड़ और संजू ने 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
 
फिल्म को वीकेंड का और फायदा देखने को मिलने वाला है। एनिमल को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। ये फिल्म रणबीर के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म भी है। इस फिल्म का रन टाइम लगभग 3 घंटे और 21 मिनट है। 
 
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'एनिमल' में रणबीर कपूर की दमदार परफॉर्मेंस देख भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- काश आज ऋषि कपूर जी यहां होते