1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. late actor raaj kumar wife gayatri pandit passes away

दिग्गज अभिनेता राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित का निधन

Veteran actor's wife passes away
raaj kumar wife passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत दिग्गज अभिनेता राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित का निधन हो गया है। वह अपने तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती थीं। राजकुमार की पत्नी का निधन 28 नवंबर को हुआ है। 
 
बताया जा रहा है कि गायत्री देवी कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। राजकुमार ने 27 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन 3 जुलाई 1996 को हुआ था।
 
1960 के दशक में राज कुमार ने एंग्लो-इंडियन जेनिफर पंडित से शादी की थी। खबरों के अनुसार बाद में उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपना नाम बदलकर गायत्री कुमार रख लिया था। राजकुमार और गायत्री के तीन बच्चे बेटे पुरु राजकुमार, पाणिनि राजकुमार और बेटी वस्ताविकता पंडित हैं। 
 
राजकुमार बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। अपने अभिनय से उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि दर्शकों के दिल में भी अपनी एक अलग जगह बना रखी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अरबाज खान का हुआ ब्रेकअप, जॉर्जिया एंड्रियानी बोलीं- हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे