1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor shared photo from singham again set flaunts his muscular body

arjun kapoor shared photo from singham again set flaunts his muscular body

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor BTS Photo: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में कई बॉलीवुड स्टार्स साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्रॉफ,करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं।
 
'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन का अलग अवतार नजर आने वाला है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म सिंघम अगेन के सेट से एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने को मिल रही है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से अपना इंटेस लुक शेयर किया है। वह शर्टलेस होकर मिरर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। तस्वीर ेमं एक परफ्यूम और कॉफी मग की झलक भी दिखाई दे रही हैं। 
 
इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, 'शूट लाइफ!! #सिंघम अगेन।' फैंस फिल्म में अर्जुन कपूर को निगेटिव किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
 
बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, सिंघम अगेन, 'सिंघम' (2011) और 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) के बाद तीसरी किस्त है। फिल्म इसी साल रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वैजयंतीमाला और चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित