1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. justin bieber will soon become a father hailey biebers pregnancy announced

शादी के 6 साल बाद पिता बनेंगे जस्टिन बीबर, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

Justin Bieber will become a father
Justin Bieber-Hailey Bieber announce pregnancy : पॉप स्टार जस्टिन बीबर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो और तस्वीरें शेयर करके अपनी वाइफ हैली की प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। शादी के 6 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाला है। 
 
वीडियो में हैली का बेबी बंप साफ नजर आ रही है। वहीं तस्वीरों में हैली वेडिंग गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। हैली बीबर का यह मेटरनिटी फोटोशूट बेहद खास है, क्योंकि फोटोग्राफर उनके पति जस्टिन बीबर बने थे। वह कभी हैली की तस्वीरें क्लिक करते तो कभी उन्हें किस करते नजर आ रहे है। 
 
बता दें कि जस्टिन बीबर ने जुलाई 2018 में मॉडल हैली बाल्डविन से सगाई की थी। दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने के बाद 2019 में परिवार और दोस्तों के लिए साउथ कैलिफोर्निया में वेडिंग सेरेमनी रखी थी। जस्टिन बीबर और हैली बीबर की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी। 
 
जस्टिन ने हैली से पहले सिंगर सेलेना गोमेन को भी डेट किया था। 2010 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थीं। हालांकि 2 साल बाद ही दोोनं का ब्रेकअप हो गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
3 फुट के अब्दू रोजिक को मिली दुल्हन, इस दिन यूएई में रचाएंगे शादी